ठाकुरद्वारा पड़ोसियों द्वारा गाली गलौज व मारपीट कर पिता पुत्र को घायल कर देने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाडला निवासी रविंद्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि सुबह 8:30 बजे पेड़ के बंटवारे को लेकर उसके पड़ोसी देवेंद्र सिंह व उसके पुत्र रोहित और मोहित ने उसके साथ गाली – गलौज व मारपीट कर उसे घायल कर दिया बचाने आए उसके पिता अर्जुन सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिया पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
