रामपुर में आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर केक काटकर हर्ष और उल्लास से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
आज आम आदमी पार्टी के 8 वें स्थापना दिवस के मौके पर बरेली गेट स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया और एक दूसरे को मिठाईयां ख़िलाकर ख़ुशी का इज़हार किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष फ़ैसल खान लाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी का निर्माण राजनीति करने के लिए नही बल्कि राजनीति को बदलने के लिए हुआ है, आम आदमी पार्टी देश की पहली ऐसी पार्टी है जो जात-बरादरी, धर्म की बात न करके केवल विकास की बात करती है, दिल्ली में आप की सरकार ने फ़्री बिजली, फ्री शिक्षा, फ्री इलाज के साथ साथ महिलाओं की सुरक्षा से लेकर तमाम वह सुविधाएं दिल्ली के लोगों को दी हैं जो किसी भी राज्य की सरकार ने अपने लोगों को नही दीं इसलिए अब देश के लोग अरविंद केजरीवाल को देश का प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं, वह दिन दूर नही जब जुमलेबाज़ी करने वाले झूठे लोगो को जनता अपने वोट के ज़रिए कुर्सी से उतारेगी।
इस मौके पर प्रदेश सचिव नरेश गुप्ता, ज़िला उपाध्यक्ष शहज़ादे अली अंसारी, महिला ज़िलाध्यक्ष नरगिस खान, ज़िला महासचिव ज़ुल्फेकार तुर्क, विधानसभा अध्यक्ष हुमायूँ खान लाला, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष अहफ़ाज़ खान, दिव्यांग प्रकोष्ठ के ज़िला उपाध्यक्ष मौ. परवेज, महासचिव मौ. उमर, सचिव वज़ीर उर्फ बिट्टू, फुरकान खान, सभासद शिव प्रसाद सैनी, इमरान खान, महेश सैनी, आदित्य शर्मा, माजिद खान, निज़ाम खान, आदि लोगों ने हर्ष और उल्लास के साथ पार्टी का स्थापना दिवास मनाया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
