आज दिनांक 26 नवंबर 2020 को रामसरन लाल मैमोरियल इंटर कॉलेज पसियापुरा पदार्थ में यशस्वी जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रदीप द्विवेदी जी के आदेश के अनुपालन में संविधान दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय संविधान के बारे में विधिक जानकारी देते हुए संगोष्ठी का आयोजन कोविड-19 के नियमों का पूर्णतया पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर किया गया संगोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री जगदीश सक्सेना जी ने राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जी संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी एवं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी और सुभाष चंद्र बोस जी को कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके चरण कमलों में श्रद्धा सुमन अर्पित करके किया श्री धर्मवीर सिंह जी जयपाल सिंह जी नवोदित कुमार जी सतीश कुमार जी अभय सक्सैना आदि वक्ताओं ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संविधान में उल्लेखित मौलिक कर्तव्य महात्मा गांधी जी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी और लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और इमानदारी से पालन करते हुए संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों को सरलता से प्राप्त करने का मार्ग समझाया इस अवसर पर बाल अधिकार पर अपने विचारों को प्रस्तुत करके छात्र-छात्राओं कुमारी दीक्षा कुमारी शहर बानो शिवा कर और मौहम्मद नावेद ने अन्य छात्र छात्राओं का ज्ञान वर्धन किया साथ ही प्रधानाचार्य जी ने उपस्थित सभी अध्यापक अध्यापिकाओं एवं बालक बालिकाओं को पूर्ण निष्ठा और लगन से देश के संविधान का सम्मान करते हुए आजीवन उसका पालन करके अपने देश की शांति सुरक्षा और उन्नति में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com