कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार सुबह निधन हो गया. एक महीने पहले ही अहमद पटेल कोरोना की चपेट में आए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी. अहमद पटेल के बेटे फैज़ल पटेल ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे अहमद पटेल का निधन हो गया. कांग्रेस नेता लंबे वक्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. 

अहमद पटेल के पार्थिव शरीर को शाम को दिल्ली से वडोदा ले जाया जाएगा, जहां से उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा. गुरुवार सुबह करीब नौ बजे अहमद पटेल को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा.

अहमद पटेल को गुजरात के भरूच स्थित उनके पैतृक गांव पीरामन में ही गुरुवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. अहमद पटेल की ये इच्छा थी कि उन्हें उनके माता-पिता के साथ ही दफन किया जाए, जिसके बारे में उन्होंने अपने बेटे को कहा था. वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी गुरुवार सुबह भरूच पहुंचेंगे. वो सूरत एयरपोर्ट से कार से भरूच जाएंगे.   

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com