ठाकुरद्वारा सरकारी रास्ते पर खड़जा लगने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया दोनों पक्षों ने एक – दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आलमगीरपुर निवासी शीशपाल सिंह , हरिओम , कुंदन सिंह अमरपाल सिंह आदि ने कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर कहा गांव में जिला पंचायत के माध्यम से मेन रोड से पक्का खड्जा श्मशान तक बनाया जा रहा है आरोप है कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव के एक व्यक्ति ने खड़जा के निर्माण में लगी जेसीबी को रोककर अवरोध पैदा कर दिया और निर्माण करने पर जान से मारने की धमकी दी वहीं दूसरे पक्ष के अतेंद्र कुमार का आरोप है कि सरकारी रास्ते के कुछ हिस्से पर लोगों ने गोबर आदि डालकर रास्ते पर कब्जा कर रखा है रास्ते की चौड़ाई कम हो गई है अतिक्रमण हटवा कर आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com