खुलेआम स्कूल खोल कर कराई जा रही है पढ़ाई संचालक जुटा अपने निजी फायदे में। मुरादाबाद डिलारी एक और देश व प्रदेश की जनता कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही है वही जनता की परेशानी को दूर करने के लिए रात दिन कमर कस कर कार्य करने में दो सरकारें जुटी हैं वही मुरादाबाद जिले के विकासखंड डिलारी के गांव करनपुर ठाकुरद्वारा रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक प्राइवेट स्कूल का संचालक कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल में कक्षाएं लगाकर करोना जैसी महामारी को खुलेआम दावत दे रहे हैं मजे की बात तो यह भी है कि क्लास में तो बच्चों के मुंह पर मार्क्स नहीं लगे थे और ना ही शिक्षकों ने अपने मुंह पर माकस लगा रखे हैं जब संवाददाता कवरेज करने के लिए पहुंचे तो देखा कि ब्लॉक डिलारी के गांव करनपुर मैं एम एल एकेडमी स्कूल आज भी बच्चों से खचाखच भरा मिला जब संवाददाता ने स्कूल के प्रिंसिपल से बात करना चाहिए और कक्षाओं में जाने की बात कही तो वहां के प्रिंसिपल मेन गेट का ताला लगा दिया और अंदर जाने से मना कर दिया जैसे कि अंदर बहुत बड़ा क्राइम हो रहा हो पत्रकारों को स्कूल के अंदर ना जाने देने से यह साहब जाहिर होता है कि बच्चों की संख्या ज्यादा है जब एक स्कूल के छात्र से मालूम किया तो उसने बताया कि मैं कक्षा 2 का छात्र हूं आज मेरी कक्षा में 19 बच्चे पढ़ने के लिए आए हैं जब प्रिंसिपल से यह सवाल पूछा गया की छोटी कक्षाओं तो बंद है आप किसके आदेश के अनुसार स्कूल मैं बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हो तो प्रिंसिपल आग बबूला हो गया और स्कूल के अंदर जाने से इंकार कर दिया सूत्रों की माने तो ब्लॉक डिलारी मैं एम एल एकेडमी एक ऐसा विद्यालय है जो कि सबसे मैंने फीस है एक तरफ तो गरीब परिवार के बच्चे करोना जेसी महामारी की वजह से अपने घर में रहकर ही पढ़ाई कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एम एल एकेडमी का संचालक अपने निजी फायदे के लिए बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है आपको बताते चलें कि कोरोना महामारी के चलते सरकार ने कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी है परंतु करनपुर में एक स्थित निजी स्कूल के संचालक पर सरकार की बंदिशों का कोई भी फर्क नहीं पड़ता इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी से बाकी तो उन्होंने बताया कि इसको संचालक को नोटिस दे दिया जाएगा और जल्दी कार्रवाई के जाएगी अब देखने वाली बात यह है कि विभाग ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई करता है या यूं ही स्कूल संचालक सरकार के नियमों को पलीता लगाते रहेंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
