रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर के शाही परिवार की संपत्ति का मूल्याकंन 2664 करोड़ रुपये हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामपुर के जिला और सत्र न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुतियों में, अदालत द्वारा नियुक्त आयुक्तों ने शनिवार को रामपुर के आखिरी नवाब की संपत्ति का अनुमान लगाया। सुप्रीम कोर्ट ने दावेदारों के बीच संपत्ति के बंटवारे के लिए जो दिसंबर की समय सीमा तय की थी, उसे पूरा करने के लिए अदालत अब रोजाना सुनवाई करेगी। रामपुर के नवाब रजा अली खान 1949 में आजादी के बाद भारत में पहली बार इस शर्त पर शामिल हुए थे कि दो चीजें नहीं बदलेंगी – संपत्ति का स्वामित्व और प्राइमजेनिचर का अधिकार।
48 साल हो गए मुकदमा लड़ते-लड़ते
बता दें कि रामपुर के नवाब रजा अली खान के सन् 1966 में निधन के बाद इन दोनों शर्तों ने एक विवाद को जन्म दिया। इसके बाद देश में सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिविल सूट्स में से एक शुरू हुआ जो अब अपने 48वें वर्ष में है। नवाब रजा अली खान की मौत के बाद उनके परिवार में 6 बेटियां और 3 बेटे रह गए। नवाब की 5 संपत्तियों में 18 दावेदार हैं, जिनमें पूर्व सांसद बेगम नूर बानो और पूर्व विधायक काजिम अली खान शामिल हैं

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com