5 दिन पूर्व लाखों रुपए की हुई चोरी का बिजनौर पुलिस ने खुलासा कर दिया है । पुलिस ने चोरी की गई 95 हजार की रकम साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । घर के एक सदस्य की योजना के आधार पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।और फरार हो गए थे फिलहाल पुलिस ने खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
बिजनौर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव उमरी में मुरसलीन के मकान में रखे नकदी व आभूषण चोरी हो गए थे पीड़ित के भतीजे के सहयोग से चोरों ने घटना को अंजाम दिया था । और फरार हो गए थे उसके बाद घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कर दी गई थी।पुलिस ने कामयाबी हासिल करते हुए दो लोगो को गिरफ्तर लिया मामले का खुलासा करते हुए चोरी की गई कुछ रकम 95 व कुछ आभूषण भी बरामद कर लिए हैं और दोनों अभियुक्तों इमरान तथा फरमान को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com