काशीपुर। उत्तराखंड
23 नवम्बर

नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं जाने माने उद्योगपति दीपक बाली ने आज प्रिया मॉल स्थित डॉ एम ए राहुल के जेनिथ कोचिंग सेंटर के छात्रों से मुलाक़ात की ओर उन्हें सफलता के टिप्स दीये।
उद्योगपति दीपक बाली आज सुबह 11 बजे अचानक प्रिया मॉल स्थित जेनिथ कोचिंग सेंटर पहुँचे जहाँ सेंटर के स्वामी डॉ एम ए राहुल ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
उसके बाद दीपक बाली क्लास रूम में जाकर पढ़ रहे बच्चों से रूबरू हुए और सभी बच्चों जा परिचय लिया।
दीपक बाली ने छात्रों से बातचीत करते हुए उन्हें बताया कि काशीपुर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान बना चुका है और काशीपुर ने देश सेवा के लिए अनेक छात्र दिए हैं। काशीपुर के अनेक युवा छात्र छात्राएं आईएएस पीसीएस आईपीएस एवं भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा कर रहे हैं।
दीपक बसलू ने सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती लेकिन कोशिश करने वाले को एक दिन सफलता जरूर मिलती है।
उन्होंने जेनिथ कोचिंग सेंटर के स्वामी डॉ एम ए राहुल की भी सेंटर खोलने ओर उसमे देश के भविष्य को तैयार करने के लिए जमकर प्रशंसा की। डॉ एम ए राहुल ने कोचिंग सेंटर पर पधारने एवं छात्रों को टिप्स देने के लिए उनका आभार जताया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com