मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी विधनसभा थाने का एक मामला सामने आया है जहां पर एक पुलिसकर्मी द्वारा न्यूज़ प्रवक्ता के रिपोर्टर मुजाहिर हुसैन उर्फ पप्पू पर अभद्र टिप्पणी एवं अभद्र व्यवहार किया गया जिससे पत्रकार संगठन काफी नाराज है और सभी पत्रकारों ने मिलकर एसपी महोदय को ज्ञापन दिया जिसमें लिखा है कि पत्रकार के साथ थाना कुंदरकी में तैनात सिपाही आकाश राणा ने पत्रकार अपशब्द का प्रयोग किया गया है , आकाश राणा ने कहा है कि “तुम लोग जिस तरह कुत्ते सूंघकर कहीं भी पहुंच जाते हैं वैसे ही तुम लोग आ जाते हो” सिपाही आकाश राणा ने पत्रकार को तुलना कुत्ते से की है जिसके नाराज़ पत्रकार ने एस पी मुरादाबाद को उसकी शिकायत कर ज्ञापन सौंपा है , एक पुलिसकर्मी द्वारा पत्रकार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना पुलिस विभाग पर सवाल खड़ा करता है कि पुलिस कि पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार करती है तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार करती होगी , पत्रकार हमारे देश का चौथा स्तंभ है जिसके लिए अपशब्द का प्रयोग करना निंदनीय है ,
ज्ञापन में मौजूद पत्रकारों का कहना है कि वे हमेशा हक और न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे पत्रकारों पर इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी किसी प्रकार से बर्दाश्त नहीं होगी , पत्रकार मुजाहिर हुसैन का कहना है कि यह मामला 12•11•2020 का है लेकिन पत्रकार बीमार हो जाने के कारण इसकी शिकायत नहीं कर सका था जिससे मामला देर में उठा न्यूज़ प्रवक्ता के पत्रकार मुजाहिर हुसैन कुंदरकी से अपनी सेवा दे रहे थे जो कि खनन की सूचना पर खबर करने गए थे वहां पर मौजूद पहले से पुलिस के एस0आई0 नायाब खान , और कांस्टेबल सचिन और आकाश राणा और कांस्टेबल रूबी वहां पर मौजूद थी तभी न्यूज़ प्रवक्ता के रिपोर्टर मुजाहि हुसैन पर कांस्टेबल आकाश राणा ने शब्दों का प्रयोग किया जिसमें सभी पत्रकार ने साफ शब्दों में कहा है कि सिपाही आकाश राणा पर करीवायी नहीं की गई तो इसकी शिकायत उपर करेंगे !

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
