इंदिरा गांधी जी की जयंती पर कार्यालय पर गोषठी आयोजित की। आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस दानिश सैफी ने अपनी नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, कि इंदिरा गांधी जी महान नेता और भारत को दुनिया मे अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने वाली नेता थी। इंदिरा गांधी जी गरीबों, वंचितों और दबे कुचले लोगों की आवाज थी, और उन्होंने हमेशा उस वर्ग को उठाने और आगे बढ़ाने का काम किया। देश के बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और जमाखोरों व भ्रष्टाचारियो के खिलाफ कडी कार्रवाई करने के लिए हमेशा याद की जाएगी । इंदिरा गांधी जी ने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और बंगलादेश का निर्माण किया। भारत को दुनिया में ताकतवरों की श्रेणी में आगे रखा। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस दानिश सैफी विपिन रिहान फरहान रवि ,राहुल शर्मा, आदि युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com