ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के थाना भगतपुर क्षेत्र के मानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज रविन्द्र सिंह दरोगा का तुगलकी फरमान चौकी में आने से पहले लेनी होगी इजाजत
जी हां आपने सही सुना वायल वीडियो में दरोगा यही बात कहते नजर आ रहे हैं। दरोगा ने फरमान तो ऐसे जारी कर दिया कि जैसे चौकी उनकी जागीर हो। या तोहफे में मिली हो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भले ही ही पत्रकारों के शोषण रोकने की बात कह रहे हो, लेकिन दिन व दिन पुलिस द्वारा पत्रकारों के शोषण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है,जो दरोगा द्वारा पत्रकारों के शोषण से जुड़ा है। बता दें जनपद मुरादाबाद थाना भगतपुर क्षेत्र ग्राम मानपुर चौकी के ग्राम प्रधान द्वारा सार्वजनिक शौचालय एंव पंचायत घर पुलिस चौकी में ही बनवा दिया। जिसके संबंध में अखबार के क्षेत्रीय पत्रकार कबरेज के लिए गए थे। कबरेज के दौरान मानपुर चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज रविन्द्र सिंह ने कबरेज कर रहे पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया। ओर तुगलकी फरमान जारी करते हुए कहा कि मेरी बिना अनुमति के तुम चौकी के अन्दर क्यूं आये। अब सवाल यह है कि क्या चौकी में प्रवेश करने के लिए चौकी इंचार्ज रविन्द्र सिंह से अनुमति लेनी होगी।
हालांकि खबर चौकी इंचार्ज से संबंधित नहीं थी फिर कबरेज करने से रोका गया।
अब देखना यह है कि क्या योगी सरकार ऐसे संस्कारहीन दरोगा के खिलाफ कोई ठोस कदम उठायेगी या पत्रकार ऐसे ही पुलिस की गुण्डागर्दी का शिकार होते रहेंगे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com