कोविड19 सुरक्षा हेतु आमजन को किया गया जागरुक
जनपद उत्तरकाशी स्थित पुलिस चौकी डुंडा के पुलिस जवानों द्वारा श्री रमन बिष्ट चौकी प्रभारी डुंडा के नेतृत्व में डुंडा बाजार मे फ्लैग मार्च/जनजागरुकता रैली निकालकर आमजन को कोविड़-19 के संक्रमण से रोकथाम हेतु मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने एवं सैनेटाईजर का प्रयोग करने तथा इनके फायदों व अन्य सावधानियों के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया,इस दौरान पुलिस कर्मियो द्वारा आम जन को मास्क/पम्पलेट भी वितरित किये गए।
उक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा लोगों को जागरुक करने हेतु विभिन्न स्थानों पर कोविड़ जनजागरुकता फ्लेक्सी/बैनर भी लगाये गये।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
