उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना गलशहीद क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह रोड पर उड़ाई जा रही है सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ जी हाँ आपको बता दें थाना गलशहीद के ईदगाह रोड पर लगने वाले साप्ताहिक बाज़ार में कोविड 19 के नियम सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर उड़ाई जा रही है धज्जियां जिसको थाना गलशहीद पुलिस देखकर भी अंदेखा कर रही है साप्ताहिक बाज़ार लगाने वाले लोगो ने आधे रोड तक बाज़ार लगा रखा है और फिर ठेले वाले भी सड़क पर ही ठेला खड़ा करकर खड़े हो गए है जिसके कारण जाम जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है तो वही आने जाने वाले लोगो व वाहन चालकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है दरअसल कई वर्षों से लग रहे साप्ताहिक बुधबाज़ार में काफी भीड़भाड़ रहती है जो कि कोरोना काल के कारण सभी साप्ताहिक बाज़ारो पर शासन की ओर से पाबंदी लगा दी गई थी लॉक डाउन के बाद से काफी समय तक कोई भी साप्ताहिक बाज़ार नही लग रहा था अब प्रशासन की ओर से हल्की ढील मिलने के बाद से बाज़ारो में आने वाले महिला व पुरुष जमकर खिल्लियां उड़ा रहे है इस साप्ताहिक बाज़ार को देखकर लगता है कि किसी प्रकार की कोई वैश्विक महामारी है ही नही कुछ समय के लिए ऐसा लगता है कि कोरोना जड़ से खत्म हो चुका है और क्षेत्रीय पुलिस मुखदर्शक बनकर देखती ही रहती है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
