मुगलपुरा थाना क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर युवक बाइक दौड़ाते पकड़ा गया भाई की बाइक का नंबर प्लेट लगाकर यह पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था । एसएचओ मुगनापुरा देवेंद्र सिंह ने बताया कि एसआई गौरव कुमार की टीम रात जामा मस्जिद पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी । उसी दौरान संदेह के आधार पर सफेद रंग की अपाचे बाइक को रोका गया । बाइक के नंबर प्लेट पर यूपी 21 बीके 7291 चस्पा था । पुलिस ने एम परिवान एप पर उक्त नंबर डाल कर चेक किया तो पता चला कि वह टीबीएस विक्टर बाइक का नंबर है , जबिक युवक को बाइक टीबीएस अपाचे थी । पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पकड़े गए आरोपी जाकिर उर्फ बाबू निवासी तबेला मुगनपुरा ने बताया कि बीस हजार रुपये में उसने बाइक खरीदी थी । इसी कारण उसने अपने भाई शाकिर की टीवीएस विक्टर बाइक का नंबर प्लेट उस पर लगा लिया था।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
