मुरादाबाद के हाइवे 24 पर हुई बस और ट्रक की भिड़ंत में कई’ दर्जन लोग घायल हो गए और दो लोगो की मौत हो गई, पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के जनपद बेतिया जा रही थी, देर शाम रामपुर रॉड स्थित जीरो पॉइंट पर जोरदार हादसा हो गया।
बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाये जाने वाले छठपूजा को मनाने जा रहे लोगो से भरी एक बस आज देर शाम सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी, टक्कर इतनी तेज थी कि बस डिवाडर क्रॉस करती हुई सड़क किनारे बने मकान में जा घुसी, बस में लगभग 70 लोग सवार बताये जा रहे है, जो सभी बिहार में जनपद बेतिया के रहने वाले है और त्यौहार मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे, दरअसल ये सड़क हादसा रामपुर रॉड स्थित जीरो पॉइंट के पास हुआ है, घायलों की संख्या ज्यादा होने के कारण चारो तरह हंगामा मचा हुआ था, घायल सड़क पर इधर उधर पड़े हुए नजर आ रहे थे, हादसे की सूचना पर पुलिस भी सहायता के लिए पहुँच गई, और एम्बुलेंस मंगवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाना शुरू कर दिया,
इस हादसे में घायलों ने बताया कि बस का ड्राइवर शराब पिये हुए था , वो लोग लुधियाना के पास मंडी से आ रहे है और उन्हें बिहार जाना है, घटना स्थल पर पहुँचे सीओ हाइवे ने बताया कि सभी को जिला अस्पताल भिजवाया गया है, मृतको की संख्या अभी बता पाना सम्भव नहीं है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
