रामपुर /थाना बिलासपुर, रामपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को धनौरा मोड़ से ज्वालापुर की तरफ से गिरफ्तार किया गया तथा 02 अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये। अभियुक्तगण छोटा हाथी नम्बर-यू.पी. 83टी 3625 में 03 रास बछड़ों को क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जा रहे थे जिनके कब्जे से 02 छुरी, 01 कुल्हाड़ी, रस्सी के टुकड़े आदि मांस काटने के उपकरण भी बरामद हुए। इस सम्बन्ध में थाना बिलासपुर पर मु0अ0सं0-406/20 धारा 3/5क/8 सी.एस. एक्ट व 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
01- अलीम पुत्र मौहम्मद हुसैन निवासी मौ0 टाण्डा हुरमतनगर कस्बा व थाना बिलासपुर, रामपुर।
02- उवैश पुत्र छोटे निवासी कस्बा राजपुर थाना बिलासपुर, रामपुर।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
