मुरादाबाद जनपद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र में गूलर स्तिथ अस्पताल आरव नर्सिंग होम में डिलीवरी करते समय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है , बताया जा रहा है कुन्दरकी के निकट ग्राम मुड़िया भीकम की रहने वाली महिला की डिलीवरी होनी थी जिसके लिए कुन्दरकी स्थित हॉस्पिटल आरव नर्सिंग होम में महिला के पिता ने भर्ती करा दिया था , स्थिति गंभीर होने के बाद भी अस्पताल के डॉक्टर साहब ने महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया , महिला के पिता के अनुसार अस्पताल में बिना सर्जन के ऑपरेशन कर दिया जिसकी बजह से महिला की डिलीवरी करते समय बच्चे की मृत्यु हो गयी , सूचना पाकर पी आर वी 112 पुलिस पहुंच गई लेकिन बाद में स्थानीय पुलिस मामले की कार्यवाई करने की जगह सुलझाती नज़र आई !
उत्तर प्रदेश सरकार लगातार स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने बालों पर नकेल कस्ती रही है , लेकिन उसके बाद भी फर्जी चल रहे अस्पतालों पर अधिकारियों की कृपा बरस रही है , मुरादाबाद जनपद में आपको जगह जगह फर्जी चल रहे पैथोलोजी लेव और अस्पताल देखने को मिल जाएंगे , लेकिन उसके बाद भी अधिकारी इन हॉस्पिटल को आंखे मूंद कर देख रहे हैं , अब देखना ये होगा फर्जी चल रहे अस्पतालों पर किया कार्यवाई होती है !


संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
