रविवार को मूंढापांडे थाना क्षेत्र के अलीगंज मार्ग काशीपुर रोड वीरपुर थान के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई । पीछे बैठा युवक बुरी तरह से घायल हो गया । घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और पुलिस ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया । जानकारीनुसार मृतक दंपति गांव होसपुर नगली जिला रामपुर का रहने वाला है । मृतक दंपति दलपतपुर दीपावली का सामान लेने के लिए आया था सामान लेकर वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर लगने से बाइक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई व उसका साथी बुरी तरह से घायल हो गया । घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है । जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुयी है । मृतक रामपाल पुत्र नन्हे को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है । पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है । दूसरी ओर मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार वालों का रो – रो कर बुरा हाल है ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com