
काशीपुर27अगस्त2020- दाखिल खारिज में देरी को लेकर वकील भड़क गए तहसील में दाखिल खारिज देरी से होने को लेकर विवाद हो गया था बता दें कि वकील नरेंद्र यादव तथा तहसीलदार विपिन चंद के बीच झड़प हो गई थी मामला इतना तूल पकड़ा कि अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया विवाद बढ़ता देख सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए जनता के कार्य अति शीघ्र करने के आदेश दिए बता दें कि अधिवक्ता नरेंद्र यादव तहसीलदार विपिन चंद्र पंत के पास लंबित पड़े दाखिल खारिज के लिए गए थे तहसीलदार ने उनका कार्य करने के बजाए वकील के साथ अभद्र व्यवहार किया था जिससे वकीलों में रोष था। मौके पर पहुंचे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्दर सिंह एवं सचिव संदीप सहगल ने उप जिला अधिकारी गौरव सिंघल से शिकायत की सूचना पर पहुंचे उप जिला अधिकारी ने पहले तहसीलदार को फटकार लगाई उसके बाद तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच आपसी समझौता करा दिया उप जिला अधिकारी गौरव सिंघल ने कहा कि जनता का कोई भी काम देरी से ना हो जो भी कार्य हो अति शीघ्र किया जाए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
