मुरादाबाद सहित 13 जिलों में पटाखों पर प्रतिबंध
पश्चिमी प्रदेश में लगातार प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है इसको रोकने के लिए लगातार प्रशासन द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए अगामी त्यौहार दीवाली पर पटाखों पर बैन लगा दिया है, लेकिन आज मुरादाबाद में जीत के जश्न में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और सरकार के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई।
मुरादाबाद जनपद के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी की जीत के जश्न में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस कार्यक्रम में पहले तो सब कुछ सामान्य तौर पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जीत की बधाई दिया लेकिन जीत की बधाई दी साथ ही साथ जीत के जश्न में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने एनजीटी और सरकार के आदेशों की जमकर उल्लंघन करना शुरू कर दिया जीत के जश्न में जमकर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की जिनको बीजेपी कार्यकर्ताओं ने समझा-बुझाकर रुकवाया लेकिन कहीं न कहीं मौजूदा सरकार की पार्टी के कार्यकर्ता और नेता ही इस तरीके से सरकार और एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं, और जिला प्रशासन भी अपनी आंख बंद करें बैठा है अब देखना यह होगा इस पर क्या कार्यवाही होती है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
