मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा से सपा विधायक हाजी रिजवान ने आज नोगावा उपचुनाव और बिहार चुनाव को लेकर भाजपा पर कई आरोप लगाए है
सपा विधायक का कहना है कि नोगावा विधासभा उपचुनाव में वोटिंग के दिन पुलिस ने मुस्लिम इलाको में वोटरों को वोट नही डालने दिए, और वहाँ पर पुलिस ने महिलाओं तक पर डंडे बरसाए, भाजपा के इशारे पर पूरा चुनाव हुए है
वही बिहार में ओवीसी कई पार्टी को मिली पांच सीटों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बोले कि उनकी वजह से ही वहाँ एनडीए की सरकार बन गई है, उन्होंने मुश्लिमो के वोटों में सेंधमारी की , जिसके चलते महागठबंधन हार गया
दोनों तरफ मिली हार से सपा विधायक हाजी रिजवान कुरैशी खासे नाराज नजर आए, उन्होंने खुलकर अपना दर्द बयाँ किया , उनका कहना था कि देश मे मुस्लिम 15 से 20 प्रतिशत है बिना किसी के सहारे कही भी सरकार नही बना सकते , किसी न किसी सेकुलर पार्टी के साथ मिलकर ही कुछ कर सकते है, और ओवैसी इधर आकर क्यो वोटों में बंटवारा करने में लगे है, जहाँ के है वही चुनाव लड़े, सपा विधायक इतने भर से नही रुके आखिरकार वो कह ही गए कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो भाजपा किसी को जीतने नही देगी

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
