ठाकुरद्वारा विवाहिता को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया , बाद में शादी से इंकार कर दिया । विवाहिता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रेमी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । थाना भगतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि मेरा पड़ोसी युवक बुरी नियत रखता है । मैने युवक से कहा कि मै शादीशुदा है । इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर मुझे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया औ प्रेम संबंध बना लिए । दोनो की प्रेमी कहानी का पता | मेरे पति को चला तो पति ने पंचायत में मुझे से संबध खत्म कर दिया । इसके बाद | प्रेमी युवक ने बच्चो को छोड़ने की बात कही तो बच्चे भी छोड़ दिए । मै और प्रेमी युवक पति पत्नी के रूप में रहने लगे । आरोप है कि कुछ समय बाद ही प्रेमी युवक ने शादी करने से इंकार करते हुए दूसरी युवती से शादी करने को कहा । विवाहिता का आरोप है कि अब प्रेमी युवक आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली गलौच करता है । महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकातयी पत्र देकर आरोपी प्रेमी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
