अलीगंज मार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया,इस हादसे में ट्रक चालक बाल बाल बच गया । मंगलवार की सुबह उत्तराखंड के जसपुर से गेंहू का बीज भरकर लखनऊ जा रहा एक ट्रक ठाकुरद्वारा से अलीगंज मार्ग पर एक वाहन को बचाने के प्रयास में अनियत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया । इस हादसे में ट्रक चालक डूंगरपुर निवासी बाबू बाल बाल बच गया बताते चलें कि उक्त मार्ग पर सड़क की चौड़ाई कम होने और दोनों साइडों में पटरी न बनी होने के कारण अक्सर इस मार्ग पर दुर्घटनाए होती रहती हैं । इसी को लेकर ग्रामीणों द्वारा कुछ दिन पुर इस मार्ग की दोनों साइडों में पटरी के निर्माण की मांग की गई थी लेकिन इस शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
