सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्दरकी में आयोजित समारोह में 25 वर्ष तक के टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार का एक थैला देकर गोद लेने की रस्म पूर्ण की गयी।
इस अवसर चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजपाल सैनी ने कहा कि महामहिम राज्यपाल महोदया ने सभी अधिकारियों , संस्थाओं व प्रभावशाली व्यक्तियों का आह्वान किया है, कि वह टीबी ग्रस्त बच्चों को सामाजिक व अार्थिक सुरक्षा प्रदान करें ताकि देश के भविष्य युवा पीढ़ी को स्वस्थ बनाया जा सकें।
रोटरी क्लब मुरादाबाद मिड टाउन के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुमनेश रस्तौगी ने टीबी रोगियों से अपील की वह दवाई नियमित रूप से खाएँ और खानपान का विशेष ख्याल रखें। प्रोटीन युक्त भोजन लें तथा हल्का व्यायाम करें।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मुहम्मद जावेद ने परामर्श दिया कि खांसते छींकते समय मुख पर कपड़ा अवश्य रखें। किसी को भी दो हफ़्ते से अधिक की खांसी हो तो तुरंत जांच करायें। इन्हरव्हील क्लव की अंजुषा रस्तौगी ने कहा कि स्वस्थ समाज की स्थापना के लिये जरूरी है, टीबी से बचाव के लिये सतर्कता जरूरी है लक्षण होने पर तुरंत किसी भी सरकारी अस्पताल में जांच और उपचार नि:शुल्क प्राप्त करें।
एम जे एकता पब्लिक स्कूल लालपुर गंगवारी के उप प्रबंधक डॉ मुहम्मद नावेद ने कहा कि टीबी यूनिट डींगरपुर के टीबी रोगियों को पूर्ण रूप से सामाजिक शैक्षिक और आर्थिक संरक्षण प्रदान किया जायेगा। सीबीसीआई कार्ड के जिला समन्वयक विजय सिंह ने बताया कि सरकार सभी टीबी रोगियों को 500 रूपये प्रति माह पोषण हेतु दिये जा रहे है ।
इस अवसर पर महाराम यादव पुष्पेन्दर् सिंह नीलेश यादव मीनू कश्यप स्वास्थी ऱस्तोगी रौशन जहा अकबर अली ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com