रामपुर । नाला पार मजार अल्लाह हू दादा पर सीवर के गड्ढे में गिर कर हादसे का शिकार हुए नालापार रेता गेट आसरा कॉलोनी निवासी रिक्शा चालक मोहम्मद अय्यूब के घर उनका हालचाल पूछने पहुंचे अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सय्यद विक्की मियां को घायल मोहम्मद अयूब ने बताया कि वह रिक्शा चालक है और सोमवार की रात लगभग 8:00 बजे सवारियां लेकर जा रहा था कि अचानक उसकी रिक्शा का पहिया फिसल गया और वह सीवर के गहरे गड्ढे में जा गिरा, जिससे उसका दाहिना हाथ फैक्चर हो गया, इसके अलावा भी उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, मोहम्मद अयूब ने बताया कि उसकी रिक्शा में बैठी हुई सवारियों के भी कई गंभीर चोटें आई हैं, घायल मोहम्मद अय्यूब का हाल चाल पूछने पहुंचे सैयद विक्की ने बताया कि हमने सोमवार की शाम 5:00 बजे सीवर के गड्ढे के अंदर घुस कर मोहल्ले वासियों के साथ प्रदर्शन किया था और रात को 8:00 बजे यह घटना घटित हो गई, उन्होंने कहा कि कई बार इस गड्ढे के बारे में हमने प्रदर्शन किया है और अधिकारियों को भी ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है लेकिन जल निगम के अधिकारी इस गड्ढे को लेकर गंभीर नहीं है, आए दिन हादसों के बारे में भी उन्हें बताया जाता है लेकिन वह हमारी बात को झूठा और फर्जी समझते हैं, उन्होंने कहा कि घायल मोहम्मद अयूब एक गरीब रिक्शा चालक है और वह रिक्शा चलाकर ही अपने परिवार का पालन पोषण करता है इसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं इसके साथ ही उसकी बूढ़ी मां भी उसके साथ रहती हैं उन्होंने कहा कि अय्यूब के हाथ में चोट लगने के बाद अब वह अगले कई महीने तक रिक्शा नहीं चला पाएगा, समस्या यह है कि उसके परिवार का पालन पोषण कैसे होगा उन्होंने मांग की कि जल निगम सीवर लाइन मैं गिरकर हादसे का शिकार हुए मोहम्मद अय्यूब को आर्थिक मदद दे जिससे उसके परिवार का पालन पोषण हो सके, उन्होंने कहा कि अय्यूब के परिवार की मदद के लिए हम शीघ्र ही जल निगम के अधिशासी अभियंता से मुलाकात करेंगे,

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com