भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने सिरसवां दोराहा निवासी शाकिर अंसारी को किसान यूनियन महाशक्ति का प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
शाकिर अंसारी के शिवा ढाबे पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शाकिर अंसारी को प्रमाण दिया और सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार से मांग की है की किसान आयोग का गठन हो जिसमें किसानों द्वारा चुना गया अध्यक्ष बैठाया जाए जो किसान की फसलों का रेट तय करें।
सांसद और विधायकों को तनखा खत्म की जाए और उनकी तनखा और हर बुजुर्ग किसान को बुढ़ापे में पेंशन दी जाए। किसान की मृत्यु होने पर एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए।
जवान और पुलिस की मृत्यु होने पर दो करोड़ का मुआवजा दिया जाए और किसी भी फौजी के शहीद होने पर उसके परिवार को 5 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए।
और अपने नारे में कहा ,अगली बार वही राज करेगा जो किसानों के हितों की बात करेगा,
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के साथ ठाकुर ओमबीर सिंह चौहान, विक्की चौधरी, संजय शर्मा ,विजेंद्र सिंह लोधी, बंटी सिंह लोधी, सुनील ठाकुर ,पुनीत चौधरी नगर अध्यक्ष बुलंदशहर ,सत्येंद्र सिंह, गौरव ठाकुर राष्ट्रीय प्रतिनिधि, जाहिद ठेकेदार ,डॉक्टर पाशा, आदि मौजूद रहें।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
