स्थापना दिवस पर आप कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का लिया संकल्प
काशीपुर 9 नवम्बर।
9 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस के 20 साल पूरे होने के बाद भी, शहीदों के सपनों का उत्तराखंड ना बन पाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के तौर पर मनाया संकल्प दिवस पर आप के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ संकल्प लिया कि जब तक उत्तराखंड के शहीदों का उत्तराखंड ना बन जाए तब तक आप के सभी कार्यकर्ता इसे संकल्प दिवस के तौर पर मनाएगी और शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए प्रयास करते रहेंगे
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने कहा कि उत्तराखंड राज्य शहीदों के बलिदान और आंदोलनकारियों के अथक प्रयास से मिला हुआ राज्य है। शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। आज राज्य को बने पूरे 20 साल हो चुके हैं लेकिन इन 20 सालों में भी शहीदों और आंदोलनकारियों का अलग राज्य उत्तराखंड बनाने का सपना आज तक अधूरा है। जिसकी वजह से पिछले 20 सालों से आंदोलनकारी सड़कों पर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते आए हैं, बीजेपी कांग्रेस बारी बारी सत्ता में आई लेकिन आंदोलनकारियों की सुध लेने का जज्बा किसी भी सरकार में नहीं दिखा। यही वजह है कि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड ना बन पाने के चलते और आंदोलनकारियों के सड़कों पर प्रदर्शन को देखते हुए आहत हुए आप कार्यकर्ताओं ने इसे संकल्प दिवस के तौर पर मनाया । स्थापना दिवस पर आप कार्यकर्ताओं ने रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में एकजुट होकर संकल्प लिया कि शहीदों के सपनों के उत्तराखंड को बनाने के लिए वो तब तक प्रयास करते रहेंगे जब तक उनके सपनों का उत्तराखंड ना बन जाए ।
प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता आंदोलनकारियों और शहीदों की शहादत को नमन करता है। प्रदेश में इन 20 सालों में सरकारें आई और चली गई, लेकिन किसी भी सरकार ने राज्य के हित और विकास पर ध्यान नहीं दिया है। रामपुर तिराहा कांड, खटीमा कांड, मसूरी कांड समेत ऐसी कई घटनाएं हैं जो, राज्य निर्माण के 20 साल बाद भी अपने सपनो के राज्य के आस्तित्व को तलाश रहे हैं। उत्तराखंड का सबसे बड़ा दुर्भाग्य, ये रहा कि सत्तासीन बैठे विकास की नीति बनाने वालों ने कभी यहां की मूलभूत जरूरत और समस्याओं को लेकर ध्यान नहीं दिया। महज स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश की सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर, कार्यक्रमों का आयोजन जरूर करती लेकिन साल भर आंदोलनकारी जो सड़कों पर प्रदर्शन, कर रहे उनकी सुध नहीं लेती।
आज प्रदेश के राज्य आंदोलनकारी अपनी कई मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। लेकिन सरकार का इनसे कोई सरोकार नहीं शहीद स्थल तोड़े जा रहे हैं आंदोलनकारी आंदोलन को मजबूर है , चिन्हीकरण आज तक पूरा नहीं हुआ, यही नहीं 20 बरस बीत गए प्रदेश की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़कों पर है , बिजली पानी के लिए पहाड़ के लोग सड़कों पर आंदोलन कर रहे , स्वास्थ्य और शिक्षा में प्रदेश किस बदहाली से गुजर रहा सब जानते हैं ।
आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के तौर पर मनाया और संकल्प लिया कि उत्तराखंड के तमाम जन मुद्दों को सड़क से सदन तक तब तक उठाते रहेंगे जब तक जनमुद्दों को लेकर सरकार गंभीर होकर कोई निर्णय ना ले । इसके अलावा सोई हुई सरकार को जगाने के लिए पूरे प्रदेश में जन आंदोलन भी चलाएगी ताकि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनने की और अग्रसर हो।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
