दहेज एक अभिशाप इसे खत्म करना होगा

मुरादाबाद । दहेज विरोधी मंच की बैठक में वक्ताओं ने दहेज रूपी दानव को खत्म करने का संकल्प लेते हुए कहा कि यह एक अभिशाप है इसे खत्म नहीं किया तो यह एक भयंकर रूप धारण कर लेगा।
ख्वाजा नगर स्थित नेहरू युवा क्लब हाथीपुर चित्तू के भवन में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दहेज के कारण आज महिलाओं की हत्या की जा रही हैं। वहीं अनेक महिलाएं बेटियां धन के अभाव में अपने घरों पर बैठी हैं क्योंकि गरीब लाचार पिता बिना दहेज के अपनी बेटी की हाथ बेटी के हाथ पीले नही कर पा रहा है ।
बैठक में तय किया गया कि दहेज रूपी दानव को खत्म करने के लिए इसके खिलाफ एक विशाल अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एक प्लेटफार्म तैयार करने की जरूरत है। प्लेटफार्म तैयार करने के लिए हमें अधिक से अधिक लोगों को दहेज विरोधी कार्यक्रम से जोड़ना होगा जिससे कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ें और इस अभियान को जन जन तक पहुंचाए जब जन जन तक यह अभियान पहुंच जाएगा तभी दहेज रूपी दानव को खत्म किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से बी०एच० मिल्की ,मुहम्मद जान तुर्की, मोहम्मद चाँद सलमानी मास्टर जुल्फिकार हुसैन , रामपाल सिंह,मास्टर आसिफ, मास्टर इंकलाब हुसैन, रहिसुल़ आजम, मुश्तेजाब हुसैन, हाजी चांद सलमानी,धर्म पाल सिंह ,मेराज ,आदि अन्य लोग मौजूद रहै

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com