आज दिनाँक 08 नवम्बर 2020 को करूला सर सैय्यद नगर पीर के बाजार में महा नगर कांग्रेस कमेटी मुरादाबाद के तत्वावधान में सैक्टर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक को सम्बोधित करते हुऐ महा नगर अध्यक्ष हाजी रिज़वान क़ुरैशी ने बताया कि संगठन को मजबूत करने तथा बूथ स्तर तक संगठन के बिस्तार हेतु मुरादाबाद महा नगर के 70 वार्डो को 10 सेक्टर्स में बांटा गया है सभी सैक्टर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ साथ महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है सभी सैक्टरों पर 5 -5 नेताओँ को ज़िम्मेदारी दी गई है तथा शीघ्र ही 70 वार्डों के अध्यक्ष तथा हर वार्ड पर 21 सदस्य कमेटी के साथ ही बूथ स्तर तक की कमेटियों के गठन की प्रक्रिया को पूर्ण करना है
महा नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सैक्टर समीक्षा बैठक को सम्बोधित करने पहुंचे अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक मुहम्मद अहमद ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है कार्यकर्ता ज़िम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं बीजेपी शासन में जनता पूरी तरह त्रस्त है
प्रदेश व देश की मौजूदा बीजेपी सरकारें जनहित की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है जनता के सभी वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहे है ये सरकारें पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गईं हैं देश की संपत्ति को तिल तिल करके या तो बेचा जा रहा है या निजीकरण करके अडानी अम्बानी की जेबें भरी जा रही है चुनाव के समय सब के हित की बात करने वाली बीजेपी आज सब बेरोजगार बनाने पर लगी है युवा.किसान.मजदूर. व्यापारी सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी सब परेशान है बीजेपी शासन में दलितों अल्पसंख्यक महिलाओं पर उत्पीडन की घटनाओं में बृद्धि हो रही है बीजेपी की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध जनता अब जागरूक हो चुकी है जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी मैदान में है
कांग्रेस नेताओ के साथ लगातार बदले की भावना में झूंठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं कांग्रेस नेताओँ की गिरफ्तारी की जा रही है
मगर कांग्रेस कार्यकर्ता किसी उत्पीड़न डरने या पीछे हटने वाले नहीं है
बैठक में पूर्व प्रदेश सचिव असलम खुर्शीद अल्पसंख्यक कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष अफ़ज़ल साबरी सेवा दल ज़िला अध्यक्ष अनुराग शर्मा डॉ जमाल सलमानी सफदर नियाज़ी अफसर हुसैन नासिर राजू शकील सिद्दीकी तौफ़ीक़ अहमद हुमा राइनी तबसुम जहाँ सरदार जगजीतसिंह अनमोल गुप्ता फैज़ान खान मुसबनिर अली कादिर खान नईम अब्बासी अशरफ अली मुमताज अली नाज़िम परवेज शाकिर हुसैन
मुहम्मद तौकीर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने भाग आदि में भाग लिया

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com