रामनगर (राजीव अग्रवाल, मोनू)।
प्रकृति से अटूट प्रेम रखने वाले क्लोइस्टर रिर्सोट एंड स्पा के स्वामी डाॅ. राकेश जैन का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के अमीनगर सराय में दिनांक 15 जून 1962 को आनन्द कुमार जैन व श्रीमती सरोजबाला जैन के परिवार मे संतान के रूप में हुआ। श्री जैन ने मेरठ के डीएन काॅलेज से बीएससी तथा दिल्ली के जेएनयू से राजनीति शास्त्र मे पीएचडी तक की शिक्षा प्राप्त की है। स्वीडन मे कई वर्षो तक एक फूड कम्पनी के सीईओ रहे श्री जैन को आखिरकार अपने वतन की मौहब्बत इण्डिया खींच लायी ओर दिल्ली मे बस कर श्री जैन ने सोलर लाइटिंग के क्षेत्र मे अपना बिजनेस शुरू किया जो कि आज उनकी मेहनत, लगन, ईमानदारी की बदोलत सम्पूर्ण भारतवर्ष मे फेल चुका है। डाॅ. जैन व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूनम जैन की झोली मे ईश्वर ने पुत्र के रूपी डाॅ. श्रैय जैन व पुत्री के रूप मे श्रुति जैन दो नामक अनमोल तोहफो से नवाजा। वर्तमान मे डाॅ. श्रैय जैन सर गंगाराम मे न्यूरो सर्जन है तथा श्रुति जैन दुबई मे अपनी कम्पनी चला रही है। अपने माता पिता को अपनी प्रेरणा व अपनी जीवन संगिनी को अपनी बेस्ट सर्पोटर मानने वाले श्री जैन बेहद सौम्य व्यवहार के धनी व घमंडरहित व्यक्त्वि के मालिक है तथा सादा जीवन व उच्च विचार के सिद्वाॅत को आत्मसात करके जिदंगी को जीना ही उनकी पहचान है। श्री जैन का मानना है कि प्रकृति ने हमें जो दिया है वह अनमोल है ओर आने वाली पीढ़ियो के लिये हमे उसे सहेंज के रखने की सख्त जरूरत है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
