मुरादाबाद आजाद समाज पार्टी मुरादाबाद के जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मोनू भैया और विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी रमेश कुमार गंधर्व जी जिला उपाध्यक्ष मुस्तकीम और अरविन्द कुमार जी और जिला संगठन मंत्री अनिल कुमार आजाद जी एवं भीम आर्मी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रविराज (लंकेश), मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष मुन्नाभाई एवं जिले के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे सभी साथियों ने अपनी अपनी बात रखी, कुछ नए मिशनरी साथियों को आजाद समाज पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई और सदस्यता दिलाते वक्त सभी साथियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाने का वादा किया, बताया गया जिस उम्मीद और विश्वास के साथ हमको यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, हम अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्ण विश्वास के साथ निभाएंगे और आजाद समाज पार्टी को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे, और बड़े भाई चन्द्रशेखर आजाद जी के कंधो को मजबूत करने का कार्य करेंगे, आजाद समाज पार्टी हर गरीब और मजदूर पर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का काम करते रहेंगे, इस मौके पर अगवानपुर के नगर अध्यक्ष चेयरमैन साहब रिजवान मिल्की साहब को जिला प्रभारी (मुस्लिम) बनाए जाने पर सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी आजाद समाज पार्टी उनसे पूरी उम्मीद करती है कि वह आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे बताया जा रहा है, रिजवान साहब समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और आसपास के क्षेत्र में एक सामाजिक व्यक्ति माने जाते हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com