दरअसल मूंढापांडे इलाके के शिवपुरी के रहने वाले मजदूरों ने अपने-अपने जॉब कार्ड दिखा कर सीधे तौर पर आरोप लगाया है, की उन लोगों से मनरेगा के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यो में मजदूरी तो कराई जा रही है, लेकिन उन्हें उसका पैसा नहीं दिया जा रहा हैं, ओर नहीं तो रोजगार सेवक हमारे जॉब कार्ड पर हमारी हाजिरी भी नहीं लगाता हमने यह बात रोजगार सेवक से कई बार की है मगर रोजगार सेवक मोहित जो संमदी शिवपुरी का है वह कहता है कि मैं तुम्हारी हाजरी अपने रजिस्टर पर लिख रहा हूं, मजदूरों से यह बात कहे कर टाल देता और तो ओर कुछ मजदूरों के पैसे तो बिना कुछ काम करे ही उनके खाते में डालबा देता जिसका बिना काम करे हुये पैसे डलबाने का एक ऑडियो वायरल हुआ है।
ये केवल खेमपाल की ही बात नहीं है ऐसे एक दर्जन से अधिक मजदूर है जिन्हें काम के बदले पैसा नही मिल पा रहा हैं। खेमपाल की माने तो अभी उसने कुल दस दिन मजदूरी की है, लेकिन उसका जॉब कार्ड आज तक खाली पड़ा हुआ है , इसी तरह शेर सिंह ने पचास दिन मजदूरी की है लेकिन उसे कुल 15 दिनों का ही पैसा मिल पाया हैं, इन सभी मजदूरों ने संमदी शिवपुरी के रोजगार सेवक मोहित की मनमानी करने के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र सहायक अधिकारी मुंण्डा पाण्डे को दिया है, और मजदूरी दिलाने की मांग की है। सहायक अधिकारी ने बताया कि पहले इसकी जांच की जायेगी ओर दोसी पाने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com