मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)। जिले के मूंढापाण्डे क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मिट्टी माफिया बिना किसी रोक-टोक के बेखौफ तरीके से मिट्टी के खनन को बड़े ही आसानी के साथ अंजाम दे रहे हैं।

आपको बता दें कि मूंढापांडे क्षेत्र के दौलरा में मिट्टी खेतों से माफिया आए दिन मिट्टी का खनन रात्रि और दिन में बेखौफ तरीके से करते हुए दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं मिट्टी से भरे ट्रैक्टर सड़कों पर फर्राटा मारते हुए नजर आते हैं। जब कभी पुलिस प्रशासन को खनन की शिकायत की जाती है, तो पुलिस प्रशासन एक या दो ट्रैक्टर पकड़कर उनसे ले देकर उन्हें छोड़ देते हैं।

मूंढापाण्डे के दौलरा क्षेत्र में मिट्टी का खनन करने वालों को प्रशासन की तरफ से कोई परमिशन नहीं दी गई है। इसके बावजूद पुलिस इनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही हैं। हालांकि चौकी पास में है पर पुलिस जानबूझकर अनजान बनी रहती है। यहां तक कि पुलिस का वाहन 112 दौलरा के आस पास रहता है, पर उसमें मौजूद पुलिसकर्मी भी खनन माफिया से कुछ नहीं कहते।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com