ठाकुरद्वारा कुछ ग्रामीणों द्वारा मंदिर के रास्ते पर अवैध कब्जे करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है । कोतवाली क्षेत्र के फरीदनगर निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए उप जिला अधिकारी अवनीश कुमार को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के कुछ व्यक्ति शिव मंदिर को जाने वाले रास्ते पर बने गंजे को खेड़कर उस पर अवैध कब्जा कर रहे है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है ग्रामीणों ने | आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अवैध कब्जे को रुकवाने की मांग की है , इस दौरान राकेश , देव प्रकाश , उदय पाल सिंह , कुंवर पाल सिंह ओमवीर , राजवीर सिंह , सुभाष सिंह , गुडू सिंह , रामकिशोर हरि ओम , हर प्रकाश , चोखे लाल , प्रेम सिंह , कोमल सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com