दिनांक 6 नवम्बर 2020 को रामसरन लाल मैमोरियल इंटर कॉलेज पसिया पुरा पदार्थ में मिशन शक्ति के अंतर्गत शिक्षा निदेशक माध्यमिक महोदय द्वारा जारी कार्य योजना एवं यशस्वी जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद प्रदीप द्विवेदी जी के निर्देश के अनुपालन में महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान एवं स्वावलंबन विषय पर शक्ति मंच के माध्यम से एक विचार गोष्ठी का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक्सेना जी की अध्यक्षता में मिशन इंचार्ज शक्ति की इंचार्ज श्रीमती निर्वेश जीके संचालन में किया गया जिसमें परिचर्चा करते हुए उपस्थित बालिकाओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं ने महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उन्हें स्वाबलंबी बनाने हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर परिचर्चा की साथ ही शपथ ली कि समाज की सभी महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा उनके सम्मान और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए निस्वार्थ निडर होकर विभिन्न प्रकार की कार्य योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा सम्मान हेतु जन जागरण अभियान चलाकर इन बालिकाओं को महिलाओं को और अधिक अवसर मिले इसके लिए लोगों को विशेषकर महिलाओं को जागरूक करेंगे साथ ही विषम परिस्थितियों में बुद्धि और विवेक के द्वारा किस प्रकार आत्मरक्षा करके अपने सम्मान को सुरक्षित रख सकते हैं इसके बारे में उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया धर्मवीर सिंह सतीश कुमार जयपाल सिंह नवोदित कुमार मौहम्मद रिजवान अमन सक्सैना अभय सक्सैना का विशेष सहयोग रहा

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com