दिनांक 05/11/2020 को नगर स्थित मुस्लिम इण्टर कालेज ठाकुरद्वारा में उत्तरप्रदेश शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई | विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लोकमन सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार व माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में महिला सुरक्षा हेतु समय समय पर कार्यक्रम चलाये गए हैं | वर्तमान में महत्वपूर्ण कार्यक्रम मिशन शक्ति नवम्बर माह में चलाया जा रहा है | छात्राओं को विद्यालय आने या जाने के समय यदि कोई शोहदा आप पर कमेंट करता है तो तुरंत एन्टी रोमियो स्क्वाड को या विद्यालय में आकर तुरन्त सूचना दे | प्रधानाचार्य श्री लोकमन सिंह ने छात्राओं को बताया कि समस्त छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम के तहत कुछ मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये गये हैं | जब भी कोई परेशानी हो तो 1090 या 100 या 112 नम्बर तुरन्त काल करें | आपकी समस्या का तुरन्त समाधान किया जायेगा | तथा इस सम्बन्ध में प्रधानाचार्य द्वारा समस्त छात्राओं को मिशन शक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शिक्षक मौ0 जीलानी, अकबर अली खान, ताजीम खान ,मौ0 सलीम ,फरद अली दीक्षित आदि शिक्षक उपस्थित रहे |

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com