ठाकुरद्वारा मुस्लिम इंटर कोलिज मैं सोशल डिस्टेंस के साथ शिक्षण सत्र को आरंभ करा दिया गया है विद्यार्थियों को स्कूल में दाखिल होने से पूर्व मुख्य द्वार पर सोशल डिस्टेंस के कायदे कानून समझाने के साथ – साथ उनको सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है , कॉलेज प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को चेहरे पर मास्क के साथ साथ थर्मल स्कैनिंग के द्वारा स्कूल में आने की इजाजत दी गई है मुस्लिम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य लोकमन सिंह कहते हैं कि कोरोनावायरस के चलते पूरा देश इसकी चपेट में है , और इस वायरस से बचने का सिर्फ एक ही रास्ता है कि हम कोविड19 के निदेशों का पालन करें मुस्लिम इंटर कॉलेज प्रशासन द्वारा अपने विद्यार्थियों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है । हम अपने बच्चों को सुरक्षित माहौल देने का प्रयास कर रहे हैं , और बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहे हैं , समय – समय पर थर्मल स्कैनिंग द्वारा टेंपरेचर की जांच की जा रही है , वहीं सैनिटाइजर द्वारा बच्चों को सुरक्षित किया जा रहा है , इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वह कोरोनावायरस से बचने के लिए बनाए गए निदेशों के अंतर्गत ही बच्चों को स्कूल भेजने का काम करें , अभी बड़ी क्लास के बच्चों को बुलाया जा रहा है , जैसे – जैसे निर्देश सरकार से मिलते रहेंगे वैसे वैसे उनको फॉलो किया जाता रहेगा ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com