कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर निवासी कासिम अली पुत्र अब्दुल वहीद ने मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर दो लोगों पर नौ लाख रुपये की फर्जी एफडी बनाकर उसकी रकम हड़पने का आरोप लगाया है । पीड़ित ने मंगलवार को समाधान दिवस में शिकायत करते हुए कहा गया है कि मुहम्मद अली पुत्र बुद्धू , व उस्मान पुत्र साबिर निवासी रामनगर खागूवाला ने नौ लाख रुपये की फर्जी एफडी बनाकर उसे एक स्टाम्प लिखकर पैसा वापसी की गारंटी दी थी, लेकिन जब उसका पैसा वापस नहीं किया गया तो उसने 15 सितंबर 2020 को उक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया था । आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने केवल धारा 420 , 504 , 506 के तहत मामला दर्ज किया है और उसमें धारा 471 नहीं लगाई गई है । अब आरोपी उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं । पीड़ित ने मुकदमे में धारा बढ़ाने व आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
