दहेज में 5 लाख नकद व कार की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने की शिकायत पीड़िता द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस अधिकारी को शिकायती पत्र देकर की गई है । मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस शिकायती पत्र देकर कहा कि वह नगर ठाकुरद्वारा के एक मुहल्ले की रहने वाली है , उसकी शादी 1 जून 2020 उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी,आरोप है कि उसका पति व जेठ जेठानी दहेज में 5 लाख व कार की मांग के चलते उसे आए दिन प्रताड़ित करते रहते हैं। आरोप यह भी है कि उसके पति के उसकी जेठानी से अवैध संबंध है इसके चलते उसका पति उसके साथ मारपीट करता रहता है और जेठ ने अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की जब उसने विरोध | किया तो 5 लाख और कार की मांग करते हुए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया, पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com