होम कॉरेन्टीन ठाकुरद्वारा पिता पुत्र सहित तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को होम कॉरेन्टीन करते हुए,उनके घरों के आसपास बांस बल्लियां लगा कर इलाके को सील कर दिया है । मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के बाजार में कपड़े वालों व अन्य लोगों की दुकानों पर पंहुच कर एक सौ बीस लोगों की एंटीजन जांच की है । इस दौरान कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नही पाया गया । जबकि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में नगर के वार्ड नं 5 में | पिता पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है , इसके अलावा बोवदवाला मझरा में भी आरटीपीसीआर में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों संक्रमितों को होम कॉरेन्टीन करते हुए उनके घरों के आसपास के इलाके को बांस बल्लियां लगा कर सील कर दिया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
