सम्भल की उपनगरी सराय तरीन के मुहल्ला पीला खदाना में देर रात एक मकान की छत गिरने से दबने से तीन लोगों की मौत हो गई और साथ ही दर्जन भर लोग घायल हो गए। दरअसल मुहल्ला पीला खदाने में शादी का प्रोग्राम था, जिसमें मेहमान आए हुए थे । कच्ची छत मिट्टी की थी एवं परिवार गरीब है।
रात में लगभग 2 बजे के बाद जब परिवार के सदस्य सोये हुए थे तब अचानक बीच की छत भरभरा कर गिर गई जिसमें दर्जन भर लोग दब गए।
चीखपुकार सुन कर मुहल्ले के लोग जागे ओर छत के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला ।
एक मासूम सहित तीन लोगों की इस घटना में मौत हो गई।
मुहल्ले में देखने वालों का तांता लगा हुआ है,हर व्यक्ति गमगीन दिखाई दे रहा है ,सभी लोग इस घटना से बेहद दुखी हैं घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सभी लोग खुशी खुशी सोए थे, किसी को क्या पता था कि ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा। वहीं इस हादसे से पीएम आवास योजना की भी पोल खुलती दिख रही है। जिन लोगो को ज़रूरत थी उन तक आवास योजना का लाभ नही पहुंचा।
अभी भी कई मकान बस्ती में ऐसे हैं कि जिन की खस्ता हालत है।
हमारी यही चेष्टा है कि इस तरह के गरीबो तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचे ताकि आगे ऐसे भयावह घटना न हो सके।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com