अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसीलदार के खिलाफ उनके कार्यालय पर मनमानी के आरोप में जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया । करीब एक घंटे बाद वार्ता के लिए पहुंचे एसडीएम ने अधिवक्ताओं को मंगलवार की सुबह तक तहसीलदार से उनकी मांगों के संबंध में वार्ता कर निर्णय से अवगत कराने का आश्वासन दिया।अधिवक्ताओं में तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार की कार्य प्रणाली को लेकर भारी नाराजगी है । अधिवक्ताओं का आरोप है,कि तहसीलदार का व्यवहार अधिवक्ताओं के प्रति ठीक नहीं है । उन्होंने अविवादित भूमि संबंधी मामलों में दाखिल खारिज के आदेश जान बूझकर लटका रखे हैं । अधिवक्ता करीब १५ दिन से तहसीलदार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं । अधिवक्ताओं ने इस संबंध में समाधान दिवस में भी सीडीओ को ज्ञापन दिया था । लेकिन अभी तक अधिवक्ताओं की तहसीलदार संबंधी मांगों का कोई समाधान नहीं हुआ है । इस कारण सोमवार को अधिवक्ता तहसीलदार कार्यालय पर एकत्र हुए । वहां उन्होंने तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । नारेबाजी के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए । तहसीलदार उस समय अपने कार्यालय के अंदर मौजूद थे । अधिवक्ताओं की नारेबाजी के बीच एक प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में एसडीएम अवनीश कुमार सिंह को अवगत कराया । जिस पर एसडीएम अधिवक्ताओं के बीच वार्ता के लिए पहुंचे ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
