संभल फाउंडेशन संभल की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन दीपा सराय स्थित साहिल स्टडी पाइंट पर किया गया जिसमें शहर के वरिष्ठ चिकित्सको व गणमान्य लोगों ने शहर में बेरोजगारी दूर करने व शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के साथ ही कमजोर व असहाय मरीजो को निशुल्क चिकित्सा सेवा देने पर विचार रखे

इस दौरान विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने शहर की बेरोजगारी को दूर करने के लिये अपने सुझाव रखते हुए क्षेत्र की शैक्षिक व्यवस्था में सुधार लाने और शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयास को सफल बनाने पर चर्चा की

विचार गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता बदर जमाल साहिल व संचालन मीर शाह हुसैन आरिफ ने किया

विचार गोष्ठी कार्यक्रम में डॉ आबिद हुसैन हैदरी डॉ रशिक अनवर डॉ तनवीर हैदर डॉ शाने रब डॉ दिलशाद डॉ शाहवेज डॉ जिक्र उल रहमान डॉ मोहम्मद फ़हद तंजीम अहमद सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com