मुरादाबाद* मुरादाबाद एसएस इंटर कॉलेज मुरादाबाद में डॉक्टर अंबेडकर मेमोरियल कमेटी उ0प्र0 की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष रूप सिंह भारती ने एवं संचालन प्रांतीय महासचिव जितेंद्र कुमार ने किया बैठक में सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती पर बल दिया संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाकर गांव-गांव नगर नगर जाकर जागरूक लोगों को कमेटी से जोड़ने के लिए संकल्प लिया साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलने का संकल्प लिया संगठन में तमाम पदाधिकारियों ने शोषित व दलितों पीड़ितों के हकों की लड़ाई के लिए संगठन में सहयोग करने का आश्वासन दिया हमारे संवाददाता विनीत राज से बात करते हुए बताया गया गांव गांव जाकर निशुल्क कोचिंग सेंटर में खोले जाएंगे और कई गांव में हमारे निशुल्क कोचिंग सेंटर बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का काम भी कर रहे हैं संगठन को व्यापक रूप देने के लिए सभी पदाधिकारियों ने अपनी सहमति दी आज की बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष वीर सिंह जी, लखपत सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष, मिशनरी साथी प्रताप सिंह रिटायर इंजीनियर साहब, राधे कृष्ण जी, हरजीत सिंह दिवाकर, मनमोहन सिंह, जिला अध्यक्ष विशाल जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदरकी अशोक कुमार, डॉ कैलाश कुमार, प्रांतीय कोषाध्यक्ष वंश बहादुर जी, जिला महासचिव एडवोकेट सुरेश चंद्र सागर जी, नगर अध्यक्ष विनोद कुमारी व अन्य तमाम लोग बैठक में उपस्थित रहे अंत में सभी का धन्यवाद देकर आगे मिशन को गति देने का संकल्प लेकर सभा को समाप्त किया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
