ठाकुरद्वारा अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर ने लापरवाही और तेजी से मारी बाइक सवार को टक्कर । इस दुर्घटना में बाइक सवार की टांग टूट गई । घायल को काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उधर ट्रैक्टर स्वामी ने घायल के इलाज कराने से इंकार कर दिया है । इस मामले घायल के भाई द्वारा कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई है । शनिवार को अवैध खनन में लगे एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने तेजी और लापरवाही से निकटवर्ती गांव रूपपुर टन्डोला निवासी महेश पुत्र किशोरी सिंह को उस समय टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जब वह अपने काम पर बाइक से जा रहा था । बताया गया है कि इस दुर्घटना में बाइक सवार का पैर टूट गया था और ट्रेक्टर चालक ने उसके इलाज का वायदा करते हुए अपना ट्रैक्टर घायल के घर छोड़ दिया था रविवार को घायल के भाई विनोद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उक्त ट्रेक्टर चालक कल से वापस नहीं लौटा और उल्टे उनपर ट्रैक्टर छीनने का आरोप लगा रहा है । घायल के भाई का कहना था कि वह मजदूरी करते हैं और गरीब हैं । पीड़ित ने पुलिस से अपने घायल भाई के इलाज की गुहार लगायी है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com