पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, में किया गया विदाई समारोह का आयोजन-
रामपुर / पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के विदाई समारोह का पुलिस लाइन, रामपुर में आयोजन किया गया, पुलिस विभाग से 03 पुलिस कर्मी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्त होेने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों में उ0नि0 श्री जसपाल सिंह तैनाती थाना पटवाई, उ0नि0 श्री अनंगपाल मिश्रा तैनाती थाना अजीमनगर तथा मुख्य आरक्षी श्री नय्यर अब्बास तैनाती पुलिस लाइन रामपुर थे। उक्त पुलिस कर्मियों द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए अपना महत्वपूर्ण सराहनीय योगदान दिया गया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री शगुन गौतम द्वारा सेवा निवृत्त होेने वाले पुलिस कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान श्री अरूण कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर, श्री विद्या किशोर क्षेत्राधिकारी नगर तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com