उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सरकारी अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि वर्तमान में विभिन्न पर्वों के आयोजन का समय है।ऐसे में जिलाधिकारी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश पर न जाएं।उन्होंने इनके अवकाश स्वीकृत न करने का निर्देश दिए हैं।मुख्य सचिव ने जारी किए गए दिशानिर्देश में कहा है कि इस दौरान कई जिलों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं जिसे रोकने की जरूरत है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने भी निर्देश जारी किया है।उन्होंने अफसरों को इस संबंध में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा कि सर्दियों में वायु प्रदूषण बढ़ता है।इसे ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
