मुस्लिम समुदाय द्वारा इस साल नहीं निकाला गया जुलूस लेकिन हर साल निकलने वाले जुलूस की जगह मुगलपुरा जेआईसी चौराहे पर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन मौजूद रहे आला अधिकारी
*जुलूस नहीं तो जनप्रतिनिधि भी मौजूद नहीं जेआईसी चौराहे पर बड़ी-बड़ी फ्लेक्सियो में ही मुबारकबाद देते नजर आए जनप्रतिनिधि मुरादाबाद में हर वर्ष जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है लेकिन कोविड-19 के चलते इस वर्ष लोगों ने प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइन को सर्वश्रेष्ठ मानकर जश्ने ईद मिलादुन्नबी अपने ही घरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बताते चलें कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुगलपुरा जीआईसी चौराहे पर हर वर्ष एक जुलूस धूमधाम के साथ निकाला जाता है और दीवान के बाजार स्थित जामिया निमिया मदरसे पर जाकर इस जुलूस पर विराम लगाया जाता है यह जुलूस शहर में पीढ़ी दर पीढ़ी चलता आ रहा लेकिन इस वर्ष कोविड-19 के चलते मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आला अधिकारियों के साथ मिलकर हर क्षेत्र मैं छोटी-छोटी मीटिंग रख कर के प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करते हुए यह फैसला लिया कि इस साल जलूस नहीं निकाला जाएगा और घरों में रहकर ही जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा आज ईद मिलादुन्नबी पर प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन मुरादाबाद के हर क्षेत्रों के लोग में दिखाइए दिया खासतौर से जिन जिन जगह से जुलूस निकल कर के जाता है वहां पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा और क्षेत्रों के लोगों ने भी पूरा सहयोग प्रदान किया इसी के साथ कुछ गतिविधियां देखने को मिली कुछ लोगों द्वारा फ्रांस के राष्ट्रपति की तस्वीर रोड पर लगाई गई हजरत मोहम्मद की शान में गुस्ताखी करने वाले फ्रांस राष्ट्रपति का विरोध जताया गया और उसका बायकॉट किया गया लेकिन पुलिस द्वारा पानी डालकर उन तस्वीरों को हटा दिया गया और स्थिति को सामान्य किया गया साथ ही साथ देखा गया कि हर साल मुगलपुरा जेआईसी चौराहे पर जनप्रतिनिधि मौजूद रहते हैं व शहर के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहते हैं लेकिन इस साल तो नजारा ही कुछ और था जलूस नहीं तो जनप्रतिनिधि भी मौजूद नहीं जीआईसी चौराहे पर सिर्फ बड़ी-बड़ी फ्लेक्सियो में ही मुबारकबाद देते हुए नजर आए जनप्रतिनिधि।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com