मुरादाबाद । शहर के थाना नागफनी क्षेत्र में बाप बेटी की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई । आनन – फानन में पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है । जानकारी के अनुसार नागफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला किसरोल की घनी आबादी के बीच रहने वाले नज़रुल हुसैन उर्फ नजरू अपनी बेटी समरीन के साथ रहते थे । पत्नी की पहले की मौत हो चुकी है । मृतक की + बेटियां हैं । जिनमें तीन बेटियों की पहले ही शादी हो चुकी है । किसरोल की घनी आबादी के बीच बड़ी हवेली में कई परिवार रहते हैं । जिसमें नज़रुल इसी हवेली के प्रथम तल पर अपनी बेटी समरीन के साथ रहते हैं । रात को करीब 12 बजे तक लोगों ने दोनों को देखा था । सुबह जब उनका दरवाजा नहीं खुला , तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए । बाप व बेटी के रक्तरंजित शव कमरे में पड़े थे । जिसे किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी । मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अमित कुमार आनंद का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है । अभी हत्याकांड के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है । जबकि परिजनों का कहना है । कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते पिता और बेटी की निर्मम हत्या की गई है ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
